अधिकारियों के मुताबिक आजाद भारत में पहली बार होलकरकालीन ऐतिहासिक राजवाड़ा में मंत्रिपरिषद की बैठक हो रही है। उन्होंने बताया कि आजादी के पहले यशवंतराव तृतीय ने राजवाड़ा के दरबार हाल में अपने मंत्रिपरिषद के सदस्यों के साथ बैठक की थी।
ALSO READ:
मुख्यमंत्री यादव ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, पुण्यश्लोका देवी अहिल्याबाई जी के चरणों में कोटि-कोटि प्रणाम! हमारी सरकार 20 मई को लोकमाता देवी अहिल्याबाई के 300वें जन्म जयंती वर्ष के समापन अवसर पर इंदौर के राजवाड़ा में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित करने जा रही है, जहां कई जनहितैषी निर्णय लिए जाएंगे।
राजवाड़ा, होलकर राजवंश के शासकों की ऐतिहासिक हवेली है। इस महल का निर्माण लगभग 200 साल पहले हुआ था और आज तक यह महल पर्यटकों के लिए एक विशेष आकर्षण रखता है। इस महल की वास्तुकला फ्रांसीसी, मराठा और मुगल शैली के कई रूपों व वास्तुशैलियों का मिश्रण है। यह इमारत, शहर के बीचोंबीच शान से खड़ी है जो सात मंजिला इमारत है। यह पूरा महल लकड़ी और पत्थर से निर्मित है।
ALSO READ:
पिछले साल 31 मई से देवी अहिल्याबाई होलकर का 300वां जयंती वर्ष प्रारंभ हुआ था। तब से देवी अहिल्याबाई के सम्मान में देशभर में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। होलकर वंश के शासक मल्हारराव की पत्नी अहिल्याबाई होलकर ने 1767 से 1795 तक मालवा क्षेत्र का शासन किया। वह अपनी प्रशासनिक क्षमता, परोपकार और धर्म के प्रति समर्पण के लिए प्रसिद्ध थीं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
You may also like
अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफ़ेसर अली ख़ान महमूदाबाद की गिरफ़्तारी पर जेएनयू टीचर्स एसोसिएशन ने क्या कहा
बड़ी खबर LIVE: सोलापुर में लगी आग से अबतक 8 लोगों की मौत, 17 घंटे में पाया गया काबू
ऑपरेशन सिंदूर के बाद PM Modi की पहली राजस्थान यात्रा! करेंगे कई बड़ी घोषणाएं, जानिए आम जनता को कैसे मिलेगा लाभ
कल 19 मई को ब्रह्म योग से मकर सहित 5 राशियों को होगा धन लाभ, शिवजी की कृपा से नौकरी व्यापार में पाएंगे बड़ी सफलता, बरसेगा धन
आईपीएलः गिल और सुदर्शन ने तोड़े कई रिकॉर्ड, तीन टीमें प्लेऑफ़ में पर चौथे स्थान के लिए संघर्ष