कुंडलिया छंद - 1
तृतीया का पावन दिवस, शुभ मुहूर्त सुख धाम।
दान पुण्य का पर्व है, सकल सुमंगल नाम।
सकल सुमंगल नाम, पितर को भोग लगाओ।
लक्ष्मी का है धाम, धान्य धन सब कुछ पाओ।
कह सुशील कविराय, दिवस यह मंगलदाई।
भरे रहें भंडार, तृतीया अक्षय आई।।
कुंडलिया छंद - 2
पावन अक्षय पर्व पर, करें दान भरपूर।
पितरों के आशीष से, मिटे सकल नासूर।।
मिटे सकल नासूर, पाप सब क्षय हो जाते।
भरे रहें धन धान्य, कीर्ति यश बल सब पाते।
कह सुशील कविराय, परशु जी का अभिनंदन।
अक्षय हों शुभ कर्म, तृतीया यह है पावन ।।
(वेबदुनिया पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है...)
ALSO READ:
You may also like
Entertainment News- ऋतिक रोशन-विवेक ओबेरॉय की छोड़ी हुई फिल्मों से बने सैफ अली खान स्टार, जानिए फूरी डिटेल्स
Health Tips- कैंसर से भी बुरी बीमारी हैं ये , जानिए इसके बारे में
Health Tips- गर्मियों में स्वास्थ्य के लिए क्या सही हैं, दही या छाछ
Youtuber Income Tips- 1 महीने में यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा कमाती हैं इतने लाख, जानिए पूरी डिटेल्स
Health Tips- क्या सुबह उठते ही शरीर में होता हैं दर्द और जकड़न, जानिए इसकी वजह