उदयपुर, 8 सितंबर (Udaipur Kiran) । आयड़ नदी में रविवार रात बहे युवक का शव सोमवार को बचाव दल ने निकाला। मरने वाले की पहचान 26 वर्षीय युवक शेरू खान के रूप में हुई है। शेरू नदी किनारे मछली पकड़ रहा था, तभी अचानक पैर फिसल जाने से तेज बहाव में बह गया।
यह हादसा शहीद भगत सिंह ब्रिज के पास भूपालपुरा थाना क्षेत्र में रविवार रात को हुआ। युवक के बह जाने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने शोर मचाया और तुरंत प्रशासन व राजस्थान नागरिक सुरक्षा विभाग को खबर दी। इसके बाद गोताखोरों और बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर तलाशी अभियान शुरू किया। पूरी रात चले अभियान के बावजूद शेरू का कोई सुराग नहीं मिला।
सोमवार सुबह स्थानीय तैराकों ने नदी में कुछ दूरी पर एक गहरे गड्ढे में फंसा हुआ शव देखा। उन्होंने साहस दिखाते हुए शव को बाहर निकाला और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमबी अस्पताल भिजवाया।
—————
(Udaipur Kiran) / सुनीता
You may also like
3000 साल से ज़िंदा!` अमरता का श्राप झेल रहा ये शख्स क्यों भटक रहा है पृथ्वी पर? रहस्य खोल देगा दिमाग
क्या आप जानते हैं` शराब पीने के बाद लोग क्यों बोलने लगते है अंग्रेज़ी वजह जानकर हो जाएँगे दंग
पेशाब में झाग आने` का क्या मतलब होता है? आयुर्वेदिक न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया क्या करें और कैसे दूर होगी दिक्कत
भारत के डरावने रेलवे स्टेशनों की कहानी
वाह रे लोग वह` मदद की गुहार लगाता रहा लेकिन लोग वीडियो बनाते रहे ट्रेन से गिरने के बाद जख्मी युवक ने तड़पकर अपना दम तोड़ दिया