नई दिल्ली, 8 सितंबर (Udaipur Kiran) । आम आदमी पार्टी (आआपा) के बुराड़ी से विधायक संजीव झा ने सोमवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पत्र लिखकर के अपने विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए मुआवजा और राहत राशि की मांग की है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार भी किसानों को राहत राशि देती थी।
संजीव झा ने पत्र में लिखा कि यमुना नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि और उसके कारण जलभराव से बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र के अतंर्गत दिल्ली के निचले इलाकों में किसानों की फसलें जलमग्न हो गई हैं। इस आपदा से कई किसान परिवारों की आजीविका पर गंभीर संकट आ गया है।
झा ने लिखा है कि अचानक आई इस प्राकृतिक आपदा के चलते किसानों की फसलें खराब हो गई हैं। आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण से उनको मुश्किलों का सामना करने पड़ रहा है। उन्होंने दिल्ली की मुख्यमंत्री से अपील की है कि प्रभावित किसानों की विशेष सर्वेक्षण टीम द्वारा तुरंत जांच कराई जाए।
उन्होंने कहा कि बर्बाद हुई फसलों का आकलन कर किसानों को तात्कालिक मुआवजा और राहत राशि दी जाए।
संजीव झा ने कहा कि पिछली सरकार ने भी ऐसी परिस्थितियों में किसानों को राहत प्रदान की थी। उन्होंने दिल्ली सरकार से उम्मीद जताते हुए कहा कि इस बार भी किसानों को समय पर सहायता मिलेगी।
—————
(Udaipur Kiran) / माधवी त्रिपाठी
You may also like
लोन लेकर अमेरिका जाने वाले 100 बार सोचें, US की टॉप 50 यूनिवर्सिटी में भारतीय छात्रों का दाखिला अब और मुश्किल
job news 2025: 4128 पदों पर निकली हैं इस विभाग में भर्ती, चाहे तो आप भी कर सकते हैं आवेदन
भारत बार काउंसिल ने वकील राकेश किशोर की सदस्यता निलंबित की
बिहार में भारी बारिश का अलर्ट! 23 जिलों में येलो अलर्ट, अगले 48 घंटे में मौसम और खराब
फ्लिपकार्ट सेल में शख्स ने ऑर्डर किया iPhone 16, बॉक्स में मिला सैमसंग का फोन, पढ़ें चौकानें वाला मामला