रांची, 10 सितंबर (Udaipur Kiran) । दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल, झारखंड एटीएस (आतंकवाद निरोधी दस्ता) और रांची पुलिस की संयुक्त टीम ने एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है। बुधवार सुबह लोअर बाजार थाना क्षेत्र के इस्लामनगर स्थित तबरक लॉज से आईएसआईएस के संदिग्ध आतंकी की गिरफ्तारी हुई है। वहां से कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी बरामद किए गए हैं।
संदिग्ध आतंकी की पहचान असहर दानिश के रूप में हुई है। इसके अलावा दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और झारखंड एटीएस ने पलामू में भी छापेमारी कर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। रांची के पकड़ा गया असहर दानिश मूल रूप से बोकारो जिले के पेटरवार का रहने वाला है। दिल्ली में उसके खिलाफ दर्ज एक मामले के आधार पर दिल्ली स्पेशल सेल लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी, जिसके बाद यह गिरफ्तारी संभव हो पाई। वर्तमान में, गिरफ्तार किए गए संदिग्ध आतंकी से गहन पूछताछ जारी है।
—————
(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे
You may also like
9 अक्टूबर 2025 कर्क राशिफल: व्यापार में होगा अपार धन लाभ, सेहत का रखना होगा ध्यान
मुंबई कांग्रेस की नई कार्यकारिणी के बाद मचा घमासान, जानिए BMC चुनाव से पहले बनने की जगह क्यों बिगड़ रही बात
करवा चौथ व्रत की तैयारियों में जुटीं महिलाएं, बाजार में रौनक
केदारनाथ में 2024 का टूटा रिकॉर्ड, श्रद्धालुओं की संख्या 16.56 लाख के पार
(लीड) आपातकाल में प्रेस का गला घोंटा गया, नागरिक अधिकारों का हनन हुआ: उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक