इंटरनेट डेस्क। शारदीय नवरात्रि का समापन कल हो जाएगा। नवमी तिथि को मां सिद्धिदात्री की पूजा के साथ-साथ कन्या पूजन किया जाता है। नवमी तिथि को मां दुर्गा की शक्ति रूपा कन्याओं और लांगूर (छोटे लड़कों) को भोजन कराकर और पूजन करके नवरात्रि का समापन लोगों द्वारा किया जाता है। माना जाता है इस दन कन्या पूजन करने से मां दुर्गा की कृपा प्राप्त होती है।
माता के आशीर्वाद से साधकों को सभी प्रकार की सिद्धियां तथा मनोवांछित फल मिलता है। आज हम आपको नवमी 2025 तिथि और शुभ मुहूर्त के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
खबरों के अनुसार, नवमी तिथि आज शाम 06:06 बजे से शुरू होगी, जो बुधवार को 07:01 पीएम बजे तक जारी रहेगी। नवमी पर कन्या पूजन के लिए शुभ समय बुधवार को प्रातः 8:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक रहेगा। लोगों द्वारा नवमी पूजन के लिए अपनी तैयारियां पूरी कर ली है।
PC:naidunia
You may also like
अक्टूबर 2025 में बैंक छुट्टियों की बौछार: 21 दिन बंद रहेंगे बैंक, बनाएं पहले से प्लान!
'मुझे नोबेल नहीं मिला तो अमेरिका का अपमान', ट्रंप ने फिर किया भारत-पाक जंग का जिक्र
महानवमी पर शुभकामनाओं के साथ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शेयर किया स्वरचित देवी आराधना का गीत
दुर्गा पूजा को लेकर एसएसपी ने देर रात किया पंडालों का निरीक्षण
Post Office FD स्कीम: ₹1 लाख पर मिलेगा ₹44,995 का ब्याज, जानें कैसे बनेगा पैसा!