काबुल,एजेंसी। पूर्वी अफगानिस्तान के नंगरहर प्रांत में रविवार रात एक बड़ी प्राकृतिक आपदा आई है। यहां पर आए 6.0 तीव्रता के भूकंप ने सैकड़ों लोगों की जान ले ली है। खबरों के अनुसार, पूर्वी अफगानिस्तान के नंगरहर प्रांत में भूकंप की वजह से 622 लोगों की मौत हुई है। जबकि 1000 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
अभी मौत का आंकड़ा बढ़ने की संभावना है। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज की ओर से भूकंप का केंद्र जालालाबाद शहर से 27 किलोमीटर पूर्व बताया गया है। इसकी गहराई मात्र 10 किमी थी। खबरों के अनुसार, यहां पर भूकंप रविवार रात 11:47 बजे स्थानीय समय पर आया, जो पाकिस्तान सीमा के पास है।
बताया जा रहा है कि भूकंप के कारण मौतें और चोटें मुख्य रूप से जालालाबाद और आसपास के इलाकों में हुईं। तालिबान सरकार की ओर से बचाव कार्य शुरू किए जा चुके हैं। हालांकि दुर्गम इलाकों में कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
PC:aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
इस मस्जिद में 45 साल से हो रही गणपति पूजा, जानें कैसे शुरू हुआ रिवाज
यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर से फरीदाबाद हाई अलर्ट पर : विक्रम सिंह
गुरुग्राम: 40 साल पुरानी हुई सीवरेज लाइनें, जाम व ओवरफ्लो रहते हैं सीवर
जींद : पंजाब के बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए एकत्रित की खाद्य सामग्री
सोनीपत:पंजाब में बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आई किसान यूनियन