इस्लामाबाद: ऑपरेशन सिंदूर के बाद बढ़ते तनाव के बीच भारत ने 30 अक्टूबर से 10 नवंबर तक पाकिस्तान सीमा पर तीनों सेनाओं के बड़े पैमाने पर अभ्यास के लिए नोटिस टू एयरमेन (NOTAM) जारी किया है। जिसके बाद अब पाकिस्तान ने भी NOTAM जारी कर दिया है। माना जा रहा है सर क्रीक के पास भारत के युद्धभ्यास को लेकर नोटम जारी करने के बाद डर की वजह से पाकिस्तान ने भी नोटम जारी किया है। पाकिस्तान को डर है कि कहीं भारत हमला ना करे। जियो-इंटेलिजेंस एक्सपर्ट डेमियन साइमन ने सैटेलाइट तस्वीरों के हवाले कहा है "पाकिस्तान ने अब एक अधिसूचना जारी कर अपने मध्य और दक्षिणी हवाई क्षेत्र में कई हवाई यातायात मार्गों को प्रतिबंधित कर दिया है, जो संभवतः सैन्य अभ्यास/हथियार परीक्षण के लिए है, क्योंकि भारत सीमा पार अपनी तीनों सेनाओं के अभ्यास की तैयारी कर रहा है।"
यानि दोनों देशों की सेनाओं ने लगभग एक ही समय में अपने-अपने हवाई क्षेत्र में बड़ी सैन्य गतिविधियों की घोषणा की है। भारत ने जहां पश्चिमी सीमा के पास 30 अक्टूबर से 10 नवंबर तक त्रि-सेवा युद्धाभ्यास “एक्स त्रिशूल” (Ex Trishul) के लिए Notice to Airmen (NOTAM) जारी किया है, वहीं पाकिस्तान ने अपने मध्य और दक्षिणी हवाई क्षेत्र में कई एयर रूट्स को प्रतिबंधित करते हुए संभावित सैन्य अभ्यास या हथियार परीक्षण की तैयारी शुरू कर दी है।
भारत और पाकिस्तान का एक ही समय पर युद्धाभ्यास
एक्स त्रिशूल, भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना का ज्वाइंट एक्सरसाइज होगा, जो भारत की बढ़ती संयुक्त युद्ध क्षमता, आत्मनिर्भरता और इनोवेशन को दिखाएगा। जियो-इंटेलिजेंस विश्लेषक डेमियन साइमोन ने लिखा है कि भारत का ये अभ्यास असामान्य पैमाने और क्षेत्र में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें हवाई क्षेत्र का आरक्षण 28,000 फीट तक रहेगा। वहीं, रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि इस दौरान दक्षिणी कमान की सेनाएं सर क्रीक और रेगिस्तानी क्षेत्रों में आक्रामक अभियानों, सौराष्ट्र तट पर उभयचर अभ्यासों और इंटेलिजेंस, सर्विलांस, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और साइबर ऑपरेशंस जैसे मल्टी-डोमेन युद्धाभ्यासों में भाग लेंगी।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हाल ही में राजस्थान के जैसलमेर में सैनिकों से बातचीत करते हुए कहा कि “ऑपरेशन सिंदूर” ने पाकिस्तान को साफ संदेश दिया है कि भारत अब किसी भी सीमा पार आतंकी गतिविधि का जवाब "सटीक और निर्णायक कार्रवाई" से देगा। मई में लॉन्च किए गए इस अभियान में भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के आतंकी ढांचे पर सटीक हवाई हमले किए थे, जिनमें 100 से ज्यादा आतंकवादी मारे गए थे।

Pakistan has now issued a notification restricting multiple air traffic routes along its central & southern airspace possibly for a military exercise/weapons test as India prepares for its Tri-Services Exercise across the border
— Damien Symon (@detresfa_) October 25, 2025
Date | 28-29 October 2025 pic.twitter.com/ucFeSTuWmk
भारत और पाकिस्तान का एक ही समय पर युद्धाभ्यास
एक्स त्रिशूल, भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना का ज्वाइंट एक्सरसाइज होगा, जो भारत की बढ़ती संयुक्त युद्ध क्षमता, आत्मनिर्भरता और इनोवेशन को दिखाएगा। जियो-इंटेलिजेंस विश्लेषक डेमियन साइमोन ने लिखा है कि भारत का ये अभ्यास असामान्य पैमाने और क्षेत्र में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें हवाई क्षेत्र का आरक्षण 28,000 फीट तक रहेगा। वहीं, रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि इस दौरान दक्षिणी कमान की सेनाएं सर क्रीक और रेगिस्तानी क्षेत्रों में आक्रामक अभियानों, सौराष्ट्र तट पर उभयचर अभ्यासों और इंटेलिजेंस, सर्विलांस, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और साइबर ऑपरेशंस जैसे मल्टी-डोमेन युद्धाभ्यासों में भाग लेंगी।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हाल ही में राजस्थान के जैसलमेर में सैनिकों से बातचीत करते हुए कहा कि “ऑपरेशन सिंदूर” ने पाकिस्तान को साफ संदेश दिया है कि भारत अब किसी भी सीमा पार आतंकी गतिविधि का जवाब "सटीक और निर्णायक कार्रवाई" से देगा। मई में लॉन्च किए गए इस अभियान में भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के आतंकी ढांचे पर सटीक हवाई हमले किए थे, जिनमें 100 से ज्यादा आतंकवादी मारे गए थे।
You may also like

CM योगी ने किया नोएडा एयरपोर्ट का निरीक्षण, अधिकारियों संग बैठक में टर्मिनल से लेकर उद्घाटन तक का जायजा

Nadine de Klerk ने करिश्मे को दिया अंजाम, हवा में तैरते हुए पकड़ा Ellyse Perry का हैरतअंगेज कैच; देखें VIDEO

Women's World Cup 2025: इंदौर में दो ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटरों से छेड़छाड़ करने वाला युवक गिरफ्तार

जिन महिलाओ के ये 5 अंग होते है बड़े वो होती` है भाग्यशाली

Spotify से Canva तक अब ChatGPT करेगा सब काम! जानिए कैसे करें इस्तेमाल