रश्मि खत्री, देहरादून: हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उत्तराखंड में ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात और बारिश हुई है। कुमाऊं मंडल के उच्च हिमालय क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी होने से तापमान में गिरावट आई है।
प्रदेश में आज मौसम शुष्क रहेगा। जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छा सकते हैं। मोंथा चक्रवर्ती तूफान का उत्तराखंड में कोई प्रत्यक्ष प्रभाव नहीं दिखाई दिया है लेकिन हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है।
मंगलवार को ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद मौसम का मिजाज बदल गया। देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही आंशिक बादल मंडराते रहे। बीच बीच में हल्की धूप भी खिलती रही लेकिन धूप के बावजूद ठंडक महसूस की गई।
वही पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादलों के बीच हल्की बारिश भी हुई है। कुमाऊं के सीमांत क्षेत्रों में हुई हल्की बारिश और चोटियों पर हिमपात से अधिकतर क्षेत्रों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
कई क्षेत्रों में 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य बना रहा। मंगलवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 28.3 और न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
उधम सिंह नगर का अधिकतम तापमान 25.4 और न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस रहा । मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 13.6 और न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 19.7 और न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। कहीं-कहीं आंशिक बादल छाने की संभावना है। वही देहरादून में भी आंशिक बादल छाए रहेंगे।

You may also like

Tulsi Vivah 2025: तुलसी विवाह पर हल्दी से करें ये अचूक उपाय, विवाह में आ रही बाधाएं होंगी दूर

Jio दे रहा अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, धड़ल्ले से दिन-रात यूज करो डेटा, 200 रुपये से भी सस्ता है यह प्लान

दीपावली के बाद गन्ना किसानों को सरकार का उपहार, बढ़ाए गए दाम

होटल में पति-पत्नी ने किया चिट्टे का नशा, फिर आपस में लड़े, कमरे के अंदर का नजारा देख पंजाब पुलिस के उड़े होश

'जो अभी पैदा भी नहीं हुए...' रश्मिका मंदाना बनना चाहती हैं मां, होने वाले बच्चों के लिए कही दिल छू लेने वाली बात