सिवनी: मध्य प्रदेश के सिवनी जिले से एक बड़ी खबरआ रही है। जिले के केवलारी नगर मुख्यालय में निर्माणाधीन सांदीपनी स्कूल की छत अचानक गिर गई। हादसे में बड़ा नुकसान होने की आशंका जताई जा रही थी, लेकिन राहत की बात यह है कि अभी तक किसी भी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है। वहीं, कई लोग जख्मी हुए हैं, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है।
छह से अधिक लोग हैं घायल
वहीं, शुरुआती जानकारी के अनुसार छह से अधिक लोग घायल बताए हैं। सभी घायलों को तत्काल केवलारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वहां, डॉक्टरों ने इलाज शुरू कर दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। साथ ही रेस्क्यू कार्य भी शुरू हो गया है। शुरुआत में कई लोगों के दबे होने की सूचना थी।
स्थानीय लोगों ने भी घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की है। प्रशासनिक अमला स्थिति पर नजर बनाए हुए है। साथ ही हादसों के कारणों की जांच हो रही है। तस्वीरें जो सामने आ रही हैं, उस साफ है कि निर्माण कार्य में लापरवाही बरती गई है। इसी वजह से यह बड़ा हादसा हुआ है। हादसे के कारणों का खुलासा जांच के बाद ही हो पाएगा। सांदीपनी स्कूल पहले सीएम राइज स्कूल के नाम से जाना जाता था। मोहन यादव की सरकार ने इसका नाम बदला है। घटना की सूचना मिलने के बाद स्कूल बिल्डिंग के करीब स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। साथ ही वहां काम कर रहे मजदूरों के परिजन भी हाल जानने पहुंच रहे हैं।

You may also like
एशिया कप 2025: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मैच की भविष्यवाणी और पिच रिपोर्ट
एनटीके ने तमिलनाडु सरकार के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन, वादाखिलाफी का आरोप
झारखंड में दलित नेतृत्व के उत्थान के लिए कांग्रेस ने शुरू किया अभियान
मौसम विभाग ने दुर्गा पूजा के दौरान बारिश और आंधी-तूफान की जताई संभावना
ये टोटका कर लो, पैसों की बारिश होगी', कहकर बुलाता था होटल, फिर करता था काला जादू, और…