ज्ञान प्रकाश चतुर्वेदी, सोनभद्र: नकली शादी के बहाने वर पक्ष को लूटने वाली 'लुटेरी दुल्हन गैंग' का पर्दाफाश करते हुए सोनभद्र जिले की म्योरपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के पास से 90 हजार रुपये नकद और बोलेरो वाहन बरामद हुआ। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान का यह बड़ा परिणाम माना जा रहा है।
छत्तीसगढ़ भागने की फिराक में था आरोपी
अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) त्रिभुवननाथ त्रिपाठी और क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष कमल नयन दुबे की टीम ने शुक्रवार को यह सफलता हासिल की। आरोपी कृष्णानन्द मौर्य (28) निवासी बहुआरा, थाना रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र को म्योरपुर पुलिस ने छत्तीसगढ़ मार्ग से झारखंड भागने की कोशिश के दौरान धर दबोचा।
फर्जी शादी के नाम पर लूटा दूल्हा, राजस्थान के रमेश बने शिकार
राजस्थान के जालौर जिले के पोसाना निवासी रमेश कुमार ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी नकली शादी कर उससे लूटपाट की गई। घटना 29 अक्टूबर 2025 की है। मामले में थाना म्योरपुर में मुकदमा दर्ज हुआ और पुलिस ने जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि शादी के बहाने पीड़ित से लाखों रुपये और गहने हड़पे गए।
मंडप में दुल्हन, बाहर लुटेरी गैंग
गिरफ्तार आरोपी कृष्णानन्द ने कबूला कि वह 'लुटेरी दुल्हन गैंग' का हिस्सा है। इस गैंग का सरगना राजस्थान निवासी राजू माली है, जो वर पक्ष से संपर्क कर नकली शादी की योजना बनाता था। उसकी साथी माया घसिया, रानी घसिया और रवि रंजन मौर्य दुल्हन और रिश्तेदार बनकर शादी की रस्में निभाते थे। जैसे ही शादी पूरी होती, गिरोह नकदी और गहने लेकर फरार हो जाता।
सुनसान जगह पर रचा लूट का खेल
पुलिस के अनुसार, 29 अक्टूबर की रात बोलेरो (UP64Q3123) में माया घसिया की बेटी रानी को दुल्हन बनाकर रमेश से नकली शादी कराई गई। छोड़ने के बहाने आरोपी उसे लोढ़ी टोल प्लाजा पार कर हिन्दुआरी के सुनसान इलाके में ले गए, जहां उससे 10 हजार रुपये नकद, सोने का मंगलसूत्र और चांदी की पायल लूट ली गई। आरोपी ने 5 हजार खुद रखे और बाकी रकम साथियों में बांट दी।
गिरोह पर जल्द गिरेगी पूरी गाज
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 90 हजार रुपये नकद और बोलेरो वाहन बरामद किया। गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष कमल नयन दुबे, उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह, हेड कॉन्स्टेबल प्रमोद कुमार यादव, कॉन्स्टेबल मनोज कन्नौजा और रामजीत बिन्द शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने कहा कि यह गिरफ्तारी लुटेरी दुल्हन गैंग के अंत की शुरुआत है। गिरोह के बाकी सदस्यों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

You may also like

नायका का प्रॉफिट 243% उछला, रेवेन्यू भी 25% ऊपर, अब रॉकेट बनेगा शेयर!

यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले- बिहार में प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगा एनडीए

Vastu Tips : बटुए में रखें ये खास चीजें, जेब रहेगी हमेशा भरी और पैसों की तंगी होगी दूर!

शी चिनफिंग ने सीएनएस फूच्येन का निरीक्षण किया

सरकार बनी तो शिक्षा व रोजगार पर रहेगा जोर: राहुल