मुंबई : महाराष्ट्र में सरकारी नौकरी करने वाली एक युवती के मोबाइल पर अचानक कई कॉल आने लगे। ये कॉल उसे दिन-रात आने लगे। लोग उससे अश्लील बातें करने लगे। उससे एक रात का रेट पूछने लगे। उसे एक बार आने को कहने लगे। युवती को कुछ समझ नहीं आ रहा था कि अचानक उसके साथ यह क्या होने लगा। उसने नंबर्स ब्लॉक करने शुरू किए लेकिन यह नहीं खत्म नहीं हुआ। लोग उसे वॉट्सऐप पर गंदी तस्वीरें भेजने लगे अश्लील कॉल्स बढ़ने लगीं। आखिरकार परेशान होकर उसने पुलिस में शिकायत की। उसके बाद जांच में जो सामने आया, वह चौंका देनेवाला रहा। युवती खुद हैरान थी कि ऐसा कैसे हो सकता है।
दरअसल कहानी कुछ महीने पहले शुरू हुई। युवती ने कुछ समय पहले दक्षिण मुंबई से दादर तक की कैब सेवा बुक की थी। यह कैब विनय कुमार यादव चला रहा था। यात्रा के दौरान विनय ने उससे एक जगह टोल शुल्क का भुगतान करने के लिए कहा, लेकिन उसने इनकार कर दिया।
टोल को लेकर हुई थी बहसयुवती और कैब ड्राइवर के बीच जमकर बहस हुई। युवती ने साफ कहा कि टोल वह ही देगा क्योंकि उसने उसे पहले इस तरह का कुछ नहीं बताया था। बहस के बाद आखिर ड्राइवर ने टोल दिया और वे वहां से निकल गए। वह दादर में उतर गई और फिर इस बात को भूल गई।
ड्राइवर के पास थी सारी डीटेलयुवती को अंदाजा भी नहीं था कि यात्रा के दौरान टोल चुकाने को लेकर हुए झगड़े के बाद वह कैब चालक कुछ ऐसा करेगा कि उसकी जिंदगी भयावह हो जाएगा। ड्राइवर के पास युवती का मोबाइल नंबर था। उसका नाम और उसके घर का पता भी, जहां से उसने उसे यात्रा के दिन ड्रॉप किया था। युवती की तस्वीर भी उसके पास था। ड्राइवर ने खौफनाक प्लान बनाया।
इंस्टाग्राम पर बताया कॉल गर्लविनय कुमार यादव ने युवती का फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया। उसकी फोटो, नाम, पता सब यूज किया। उसने इस इंस्टाग्राम अकाउंट में युवती को कॉल गर्ल बताया। वह अकाउंट पर गंदी बातें लिखने लगा। उसने युवती का मोबाइल नंबर लिखकर कहा कि मैं कॉल गर्ल हूं मुझसे बात करने और बुलाने के लिए इस नंबर पर कॉल करें। उसके बाद से युवती के पास अश्लील कॉल्स आने लगे।
झारखंड का रहने वाला है विनयपुलिस ने बताया कि कैब ड्राइवर विनय कुमार यादव झारखंड का रहने वाला है। वह मुंबई में एक निजी ट्रैवल्स कंपनी में कैब ड्राइवर है। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद पहले विनय खुद युवती को बार-बार कॉल करके गाली-गलौज करने लगा। जिसके बाद युवती ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया था। इसके कुछ समय बाद, महिला को अज्ञात लोगों से अनचाहे कॉल आने लगे। जब उसने जांच की, तो पाया कि उसकी तस्वीर का उपयोग कर एक फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया गया था, जिसमें उसे कॉल गर्ल बताया गया था। उस अकाउंट में महिला के संपर्क विवरण भी थे।
पुलिस ने दर्ज किया केसमहिला ने दादर पुलिस में शिकायत की। आधिकारिक सूत्रों ने दर्ज प्राथमिकी का हवाला देते हुए बताया कि उसकी शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की उन धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया, जो महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले शब्द, इशारे या कृत्य और मानहानि से संबंधित हैं, साथ ही सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने विनय कुमार यादव के मोबाइल नंबर के जरिए झारखंड स्थित उसके पैतृक स्थान का पता लगाकर उसे पेश होने का नोटिस भेजा है।

You may also like

AIIMS Vacancy 2025: बिना मेडिकल के भी एम्स में पा सकते हैं नौकरी, निकली ढेरों वैकेंसी, 10वीं पास को भी मौका

8 नवंबर का ऐतिहासिक दिन, जब तेंदुलकर-द्रविड़ के बीच हुई 331 रन की रिकॉर्ड साझेदारी

Sofia Ansari Sexy Video : सोफिया अंसारी की बोल्ड अदाओं ने फैंस को किया दीवाना, सेक्सी वीडियो हुआ वायरल

पिंपरी चिंचवड़ में दस्तावेज पंजीकरण में अनियमितताएं उजागर, 6 करोड़ की स्टांप ड्यूटी में छूट पर जांच शुरू

हमास के 200 लड़ाके राफा सुरंग में फंसे, इजरायली सेना ने भरना शुरू किया सीमेंट और बारूद, मरेंगे या करेंगे सरेंडर?