पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने अपनी पार्टी में बगावत करने वाले नेताओं के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। बिहार आरजेडी अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने लेटर जारी कर 27 नेताओं को पार्टी से निकालने की घोषणा की। इन सभी नेताओं पर पार्टी विरोधी आचरण करने का आरोप है। राजद के इस बड़े ऐक्शन में कई पूर्व विधायक और पूर्व विधान पार्षद भी शामिल हैं। इन नेताओं को छह साल के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित किया गया है। इन नेताओं पर आरोप है कि वे या तो निर्दलीय लड़ रहे हैं, या महागठबंधन के आधिकारिक उम्मीदवारों के विरोध में काम कर रहे थे, जिससे पार्टी के चुनावी हितों को नुकसान हो रहा था।
आरजेडी से निकाले गए 27 नेताराजद की ओर से जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि निष्कासन का कारण पार्टी विरोधी आचरण है। ये 27 नेता या तो महागठबंधन (राजद) के उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव प्रचार कर रहे थे, या निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मैदान में डटे थे। पार्टी अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल के निर्देश पर इन सभी नेताओं को छह साल के लिए पार्टी की सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है, जो चुनावी अनुशासन बनाए रखने के लिए जरूरी है।
निकाले गए नेताओं में चौंकाने वाले नामआरजेडी से निकाले किए गए 27 नेताओं की सूची में परसा विधायक छोटे लाल यादव, रितु जायसवाल, पूर्व विधायक राम प्रकाश महतो, पूर्व विधायक अनिल सहनी, पूर्व विधायक सरोज यादव और पूर्व विधान पार्षद गणेश भारती जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं। इसके अलावा, कई जिला अध्यक्ष, महासचिव और प्रकोष्ठों के पदाधिकारी भी इस कार्रवाई की चपेट में आए हैं, जिनमें अनिल यादव, मो. कामरान और अक्षय लाल यादव प्रमुख हैं।
RJD से निकाले गए नेताओं की लिस्टछोटे लाल राय, विधायक, परसा रितु जायसवाल, पूर्व पत्याशी, परिहार राम प्रकाश महतो, पूर्व विधायक, कटिहार अनिल सहनी, पूर्व विधायक, मुजफ्फरपुर सरोज यादव, पूर्व विधायक, बड़हरा गणेश भारती, पूर्व विधान पार्षद, मुजफ्फरपुर मो कामरान, विधायक, गोविंदपुर अनिल यादव, पूर्व विधायक, नरपतगंज अक्षय लाल यादव, पूर्व प्रत्याशी, चिरैया राम सखा महतो, जिला प्रधान महासचिव, चेरिया बरियारपुर अवनिश कुमार, राज्य परिषद सदस्य, भागलपुर भगत यादव, शेरघाटी मुकेश यादव, संदेश संजय राय, जिला प्रधान महासचिव, वैशाली कुमार गौरव, उपाध्यक्ष, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ, दरभंगा राजीव कुशवाला, जिला महासचिव, दरभंगा महेश प्रसाद गुप्ता, जिलाध्यक्ष, व्यावसायिक प्रकोष्ठ, जाले वकील प्रसाद यादव, जाले पूनम देवी गुप्ता, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष, मोतिहारी सुबोध यादव, पूर्व अध्यक्ष, किसान प्रकोष्ठ, मोतिहारी सुरेंद्र प्रसाद यादव, प्रदेश महासचिव, सोनपुर, सारण नीरज राय, जगदीशपुर अनिल चंद्र कुशवाहा, प्रदेश महासचिव, वैशाली अजीत यादव, जिला प्रवक्ता, सुल्तानगंज, भागलपुर मोती यादव, गोपालपुर, भागलपुर रामनरेश पासवान, चिरैया प्रखंड अध्यक्ष, पूर्वी चंपारण अशोक चौहान, पताही प्रखंड अध्यक्ष, पूर्वी चंपारण
नीतीश की पार्टी ने भी की थी कार्रवाई लालू यादव की आरजेडी से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने भी पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में 16 नेताओं को निष्कासित किया था। जेडीयू के इस ऐक्शन में विधायक गोपाल मंडल, कुछ पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक शामिल थे।
आरजेडी से निकाले गए 27 नेताराजद की ओर से जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि निष्कासन का कारण पार्टी विरोधी आचरण है। ये 27 नेता या तो महागठबंधन (राजद) के उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव प्रचार कर रहे थे, या निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मैदान में डटे थे। पार्टी अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल के निर्देश पर इन सभी नेताओं को छह साल के लिए पार्टी की सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है, जो चुनावी अनुशासन बनाए रखने के लिए जरूरी है।
निकाले गए नेताओं में चौंकाने वाले नामआरजेडी से निकाले किए गए 27 नेताओं की सूची में परसा विधायक छोटे लाल यादव, रितु जायसवाल, पूर्व विधायक राम प्रकाश महतो, पूर्व विधायक अनिल सहनी, पूर्व विधायक सरोज यादव और पूर्व विधान पार्षद गणेश भारती जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं। इसके अलावा, कई जिला अध्यक्ष, महासचिव और प्रकोष्ठों के पदाधिकारी भी इस कार्रवाई की चपेट में आए हैं, जिनमें अनिल यादव, मो. कामरान और अक्षय लाल यादव प्रमुख हैं।
RJD से निकाले गए नेताओं की लिस्ट
नीतीश की पार्टी ने भी की थी कार्रवाई लालू यादव की आरजेडी से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने भी पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में 16 नेताओं को निष्कासित किया था। जेडीयू के इस ऐक्शन में विधायक गोपाल मंडल, कुछ पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक शामिल थे।
You may also like

रोज खाली पेट सिर्फ 2 इलायची चबाने से शरीर को मिलते` हैं चमत्कारी फायदे डॉक्टर भी रह जाएंगे हैरान

कन्फ्यूजन ने ली महिला की जान, बंजी जम्पिंग में बिना रस्सी` के कूद गई, हवा में ही निकल गए प्राण

पेशाब करते वक्त जलन से हो रहे हैं परेशान? जानिए असरदार` उपाय जो तुरंत देंगे आराम

शादी करने को एक पांव पर बैठी है यहां की सुंदर` लड़कियां, लेकिन मिल नहीं रहे लड़के, क्या आप करेंगे?

छठ पूजा के दौरान हादसा : तीन लोग नदी में डूबे, एक का शव बरामद, दो की तलाश जारी




