पटना: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा और जन सुराज के बीच भ्रष्टाचार को लेकर जुबानी जंग तेज हो गई है। जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, संजय जायसवाल सहित कई नेताओं पर आरोप लगाए, तो शनिवार को भाजपा के सांसद संजय जायसवाल ने प्रशांत किशोर पर पलटवार किया। भाजपा के सांसद संजय जायसवाल ने प्रशांत किशोर को नटवरलाल से बड़ा ठग बताया है।
'छुटभैया नेता' बताए जाने से भड़के सांसदबेतिया से बीजेपी सांसद संजय जायसवाल ने कहा कि ठगी की दुनिया में बिहार की पहचान नटवरलाल से थी। प्रशांत किशोर ठगने में बहुत आगे हैं। नटवरलाल ने तो सामान्य मनुष्यों को ठगा, किंतु पीके (प्रशांत किशोर) वो हस्ती हैं, जो बिहार के बुद्धिजीवियों को ठग रहे हैं। प्रशांत किशोर ने पटना के प्रेस कॉन्फ्रेंस में सांसद संजय जायसवाल को छुटभैया नेता बताया था। साथ ही गलत पर्ची पर ज्यादा डीजल-पेट्रोल का बिल वसूलने का आरोप लगाया था।
सांसद संजय जायसवाल ने फेसबुक पर लिखा, 'प्रशांत किशोर ने यह तो बताया कि आंध्र प्रदेश के सांसद ने 14 करोड़ रुपए चंदा दिया, परंतु यह चंदा घाटे में डूबी कंपनी से क्यों दिलवाया? जन सुराज पार्टी प्रशांत किशोर की नाजायज उत्पत्ति है। चुनाव आयोग की वेबसाइट से जन सुराज की ऑडिट रिपोर्ट जारी कर रहा हूं। पीके ने स्वीकार किया कि एक कंपनी से 14 करोड़ रुपए चंदा उसे मिला है, फिर 2023-24 में चुनाव आयोग को जन सुराज पार्टी का खर्चा 35 हजार रुपए क्यों दिखाया है?'
PK को बताया नवटरलाल से भी बड़ा ठगउन्होंने आगे लिखा कि 2023-24 में जो 200 गाड़ियां चल रही थीं, उनमें फाइव स्टार टेंट और खाने की व्यवस्था थी। हर जिले में 10 से ज्यादा कर्मचारी बहाल थे, जिनका काम नेताओं को धमकाना था कि किस तरह से नेतागिरी करनी है। उन सबका खर्चा महज 35,000 रुपए है? यह भी देख लीजिए कि 17 सितंबर 2024 को भी जन सुराज पार्टी के अध्यक्ष सरत कुमार मिश्रा थे, फिर 2 अक्टूबर 2024 को गांधी मैदान में जन सुराज पार्टी की उत्पत्ति कैसे हुई? सरत कुमार मिश्रा महज 15 दिनों में कैसे हट गए और उदय सिंह जी कैसे अध्यक्ष हो गए?
संजय जायसवाल ने एक अन्य पोस्ट में लिखा कि प्रशांत किशोर ने खुद स्वीकार किया कि उन्हें 14 करोड़ रुपए सांसद अयोध्या रामी रेड्डी ने चंदा के रूप में पिछली सेवाओं के लिए दिया था। तो फिर जन सुराज का चंदा केवल 2 करोड़ 42 लाख ही क्यों है और खर्च केवल 35,000 रुपए ही क्यों है? पीके ने जब 14 करोड़ चंदा लिया तो फिर इसे अपने निजी खाते में रखा या यह भी एक बड़ा घोटाला है?
उन्होंने कहा कि अयोध्या रामी रेड्डी, जो देश के सबसे अमीर सांसद हैं, और उनके ऊपर वित्तीय घोटालों के केस की लंबी लिस्ट है। उन्होंने आगे लिखा, 'कहीं ऐसा तो नहीं है कि वाईएसआर कांग्रेस आंध्र प्रदेश में साफ होने के बाद पीके पर दांव लगा रही है? वाईएसआर कांग्रेस को सोचना चाहिए कि पीके उन्हें आंध्र प्रदेश में नहीं जीता सके तो वह खुद बिहार में क्या जीतेंगे?'
इनपुट- आईएएनएस

You may also like
कृतज्ञता सकारात्मक दुनिया की नींव, जानें विश्व आभार दिवस का महत्व?
एच-1बी वीजा पर व्हाइट हाउस का स्पष्टीकरण, नया शुल्क केवल नए वीजा पर, रिन्यूअल पर नहीं (आईएएनएस एक्सक्लूसिव)
पटना के व्यवसायी की 10वीं मंजिल से गिरकर मौत
विश्व कप 2025 के लिए बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम का किया समर्थन
2047 तक सत्ता में नहीं आएंगे कांग्रेस-सपा-राजद : यूपी डिप्टी सीएम केशव मौर्य