ठाणे: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत की लिखी पुस्तक के विमोचन से पहले पार्टी पर निशाना साधा है। शिंदे ने उद्धव सेना पर सत्ता के लिए दिवंगत बाल ठाकरे की हिंदुत्व विचारधारा को त्यागने का आरोप लगाया है। राउत की किताब 'नरकतला स्वर्ग' (नरक में स्वर्ग) का शनिवार शाम को मुंबई में विमोचन किया जाएगा। शिंदे ने ठाणे में संवाददाताओं से कहा कि अगर वे बालासाहेब ठाकरे के आदर्शों के प्रति वफादार रहे होते, तो वे नरक में नहीं गिरते और आज ऐसी स्थिति में नहीं पहुंचते जहां वे अब स्वर्ग की तलाश कर रहे हैं। बालासाहेब ठाकरे पर क्या कहा?एकनाथ शिंदे ने कहा कि बालासाहेब ठाकरे हिंदुत्व की विचारधारा में पूरी तरह से निहित थे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जैसे नेताओं के प्रति उनके मन में अपार सम्मान था। उन्होंने कहा कि बालासाहेब ने गुजरात और देश के लिए उनकी प्रतिबद्धता और काम को पहचाना था। ठाकरे की दूरदर्शिता ने मोदी-शाह को हिंदुत्व के सही पथप्रदर्शक के रूप में पहचाना। उद्धव ठाकरे पर बोला हमलाउद्धव ठाकरे का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि जो लोग अब कांग्रेस के साथ जुड़ गए हैं और बालासाहेब के आदर्शों को त्याग दिया है, वे उनके फैसलों के पीछे के कारणों को कभी नहीं समझ पाएंगे। उन्होंने कहा कि वे उनकी विरासत से बहुत दूर चले गए हैं। साल 2022 में शिंदे के विद्रोह से शिवसेना विभाजित हो गई थी। इसके बाद ठाकरे को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। (इनपुट भाषा)
You may also like
पाकिस्तानी एजेंटों के साथ ख़ुफ़िया जानकारी साझा करने के आरोप में गिरफ़्तार लोगों के बारे में क्या बातें मालूम हैं?
रात के सन्नाटे में आमेर किला बन जाता है डर का अड्डा, डॉक्यूमेंट्री में जानिए वहाँ से आने वाली रहस्यमयी आवाज़ों की कहानी
सरकारी अधिकारी ने पहले किया नाबालिग से दुष्कर्म, इससे भी नहीं भरा मन तो बकरी को बनाया हवस का शिकार और फिर...
मेघालय में 30 करोड़ की लागत से लिविंग रूट्स सेंटर और 40 करोड़ की लागत से म्यूजिक रिट्रीट बनेगा: मुख्यमंत्री संगमा
विराट कोहली और रोहित शर्मा के टेस्ट से संन्यास लेने के बाद गौतम गंभीर को अल्टीमेटम, अगर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया तो...