वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से देश में चार नई रूटों पर वंदे भारत ट्रेन की सेवा की पीएम नरेंद्र मोदी शुभारंभ करेंगे। देश के आधुनिक रेल बुनियादी ढांचे को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की योजना पर लगातार काम चल रहा है। इस क्रम में पीएम नरेंद्र मोदी 8 नवंबर को सुबह करीब 8:15 बजे अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। यह अवसर देश की तेज, सुरक्षित और विश्वस्तरीय रेल सेवाओं के विस्तार में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर माना जा रहा है। इसमें से दो ट्रेनें यूपी को मिलेंगी। पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी को एक और वंदे भारत का लाभ मिलने जा रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से जिन चार वंदे भारत ट्रेनों को शुभारंभ किया जाएगा, इसमें बनारस–खजुराहो, लखनऊ–सहारनपुर, फिरोजपुर–दिल्ली, और एर्नाकुलम–बेंगलुरु मार्गों पर चलाई जाएंगी। इन ट्रेनों के शुरू होने से देश के विभिन्न हिस्सों में यात्रा और व्यापारिक कनेक्टिविटी में बड़ा सुधार होगा। रेल मंत्रालय के अनुसार, इन नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों से यात्रियों को तेज, आरामदायक और आधुनिक सुविधाओं से लैस यात्रा अनुभव मिलेगा। इन ट्रेनों के चलाए जाने से यात्रियों को बड़ा लाभ मिलेगा।
बनारस-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस:बनारस-खजुराहो वंदे भारत ट्रेन उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कई धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों को जोड़ते हुए वाराणसी, प्रयागराज, चित्रकूट और खजुराहो के बीच सीधा संपर्क स्थापित करेगी। वर्तमान समय में इस मार्ग पर चल रही विशेष ट्रेनों की तुलना में यह लगभग 2 घंटे 40 मिनट का समय बचाएगी। इससे न केवल तीर्थयात्रियों के लिए यात्रा सुविधाजनक होगी बल्कि खजुराहो जैसे यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल तक पहुंच और भी सुगम हो जाएगी।
बनारस-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस वाराणसी, प्रयागराज, चित्रकूट और खजुराहो को जोड़ेगी। इस ट्रेन से बनारस और खजुराहो के बीच तेज कनेक्टिविटी मिल जाएगी। इस रूट के यात्रियों को सुविधा मिलेगी। यात्री आधुनिक और आरामदायक यात्रा का आनंद ले पाएंगे। बनारस रेलवे स्टेशन से संचालित होने वाली ये ट्रेन गुरुवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी।
वंदे भारत एक्सप्रेस बनारस रेलवे स्टेशन से सुबह 5:25 बजे खुलेगी। यह वाराणसी रेलवे स्टेशन पर 5:35 बजे, विंध्याचल 6:55 बजे, प्रयागराज छिवकी 8:00 बजे, चित्रकूट धाम 10:05 बजे, बांदा 11:08 बजे और महोबा स्टेशन परदोपहर 12:08 बजे पहुंचेगी। महोबा से खुलकर ट्रेन खजुराहो दोपहर 1:10 बजे पहुंचेगी।
खजुराहो रेलवे स्टेशन से दोपहर 3:20 बजे यह ट्रेन खुलेगी। वहां से यह महोबा शाम 4:10 बजे, बांदा 5:13 बजे, चित्रकुट धाम 6:13 बजे, प्रयागराज छिवकी रात 8:20 बजे, विंध्याचल 9:10 बजे, वाराणसी 10:45 बजे और बनारस स्टेशन पर रात 11 बजे पहुंचेगी।
लखनऊ-सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस:लखनऊ-सहारनपुर वंदे भारत ट्रेन लगभग 7 घंटे 45 मिनट में यात्रा पूरी करेगी। इस रूट की अन्य ट्रेनों से इसमें यात्रा करने पर करीब 1 घंटे का समय बचेगा। इस मार्ग पर लखनऊ, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, बिजनौर और सहारनपुर के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। इसके साथ ही रुड़की और हरिद्वार जैसे धार्मिक स्थलों तक पहुंच भी अधिक तेज और सुविधाजनक हो जाएगी। यह सेवा मध्य और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की क्षेत्रीय गतिशीलता और औद्योगिक विकास को नई गति देगी।
इस रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस के लिए टाइम टेबल निर्धारित कर दी गई है। 26503 सहारनपुर-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस सोमवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी। वंदे भारत सहारनपुर से दोपहर तीन बजे चलने के बाद 3:45 बजे रुड़की, शाम 4:40 बजे नजीबाबाद, 6:10 बजे मुरादाबाद और शाम 7:33 बजे बरेली आएगी। इसके बाद रात 8:38 बजे शाहजहांपुर, 9:50 बजे सीतापुर और रात 11 बजे लखनऊ जंक्शन पहुंचेगी।
26504 लखनऊ-सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस सोमवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी। यह ट्रेन सुबह 5:00 बजे लखनऊ जंक्शन से खुलेगी। इसके बाद सुबह 5:55 बजे सीतापुर, 7:10 बजे शाहजहांपुर, 8:08 बजे बरेली, 9:27 बजे मुरादाबाद, 10:45 बजे नजीबाबाद, 11:40 बजे रुड़की और दोपहर 12.45 बजे सहारनपुर पहुंचेगी।
वंदे भारत मिशन को गतिइन ट्रेनों की शुरुआत से रेलवे के वंदे भारत मिशन को नई गति मिलने की उम्मीद है। यह पीएम मोदी के उस विजन का हिस्सा है, जिसके तहत भारत के रेल नेटवर्क को आधुनिक, पर्यावरण-अनुकूल और वैश्विक मानकों के अनुरूप बनाया जा रहा है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, सभी नई वंदे भारत ट्रेनों में अत्याधुनिक सुरक्षा प्रणाली 'कवच', ऑटोमेटिक दरवाजे, बेहतर सस्पेंशन सिस्टम, वाई-फाई, जीपीएस आधारित सूचना डिस्प्ले, और ऊर्जा-संरक्षण तकनीक जैसी सुविधाएं होंगी।

You may also like

ICC T20 World Cup 2026 के लिए शेड्यूल के साथ 15 सदस्यीय Team India आई सामने, गिल, हर्षित बाहर, सूर्या (कप्तान), बुमराह….

भरनो में चला वाहन जांच अभियान, डेढ लाख रूपए की हुई वसूली

खनिज संपदा से परिपूर्ण झारखंड को झामुमो-भाजपा ने बनाया गरीब : जयराम

गीले और सूखे कूड़े को अलग कर साकार होगा स्वच्छ रांची का सपना : अपर प्रशासक

Bigg Boss 19: दोस्ती से दुश्मनी तक, कैप्टेंसी टास्क में हुआ बवाल