भारत को ऐसे देशों में गिना जाता रहा है, जहां सबसे सस्ती टेलीकॉम सर्विस है। लेकिन अब भारत दुनिया में टेलीकॉम सेवाओं के लिए सबसे सस्ता देश नहीं रहा। बांग्लादेश और मिस्र में बेस प्लान की कीमत भारत से कम है। यह बात ICICI सिक्योरिटीज की एक रिपोर्ट में सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में टेलीकॉम कंपनियां बेस प्लान में ही अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग देती हैं। लेकिन बांग्लादेश में सिर्फ 100 मिनट और मिस्र में 70 मिनट मिलते हैं। रिपोर्ट कहती है कि कीमत के हिसाब से भारत अब सबसे सस्ता नहीं है। फिर भी यहां वॉइस सेवाओं में सबसे ज्यादा फायदा मिलता है।
डेटा अभी भी बहुत सस्ता हैभारत में डेटा अभी भी काफी सस्ता है। अगर भारत में 100 रुपये एक्स्ट्रा दिए जाएं, तो 26 जीबी डेटा मिलता है। यानी 1 GB की कीमत सिर्फ 4 रुपये। इससे भारत दुनिया में डेटा के लिए सबसे सस्ते देशों में शामिल है। इंडोनेशिया ही एक ऐसा देश है जहां बेस प्लान भारत जैसा है। बाकी देशों में बेस प्लान की कीमत भारत से दोगुनी है। खरीद क्षमता (पीपीपी) के आधार पर भी भारत की टेलीकॉम कीमतें दुनिया में सस्ती हैं। चीन से तुलना करें तो भारत का बेस प्लान 21 प्रतिशत सस्ता है। लेकिन चीन में वॉइस और डेटा की सुविधा भारत से कम है।
यूजर अर्निंग में हुई वृद्धिभारतीय टेलीकॉम कंपनियों की प्रति यूजर कमाई 2019 से 2025 के बीच 13.5 प्रतिशत बढ़ी है। यह बढ़ोतरी महंगाई से ज्यादा तेज है। रिपोर्ट कहती है कि लंबे समय तक यह जारी नहीं रह सकता। लेकिन 10 साल में सालाना बढ़ोतरी सिर्फ 3.4 प्रतिशत रही, जो महंगाई से कम है। रिपोर्ट से साफ है कि भारत कीमत में थोड़ा पीछे हो गया, लेकिन सेवाओं में आगे है। डेटा और कॉलिंग में भारत अभी भी ग्राहकों को सबसे ज्यादा फायदा देता है। आने वाले समय में कीमतें और कमाई का संतुलन बनाना जरूरी होगा।
PM ने भी कहा था- 1GB डेटा की कीमत एक चाय के कप से भी कमभारत में सस्ती डेटा सर्विस का जिक्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस-2025 में दिए गए संबोधन में भी किया था। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि भारत में 1 जीबी डेटा की कीमत एक चाय के कप से भी कम है। उन्होंने आगे कहा था कि देश ने 2G की समस्याओं से लेकर अब हर कोने में 5G कवरेज तक लंबी जर्नी तय की है। यह भी बताया कि 2014 के बाद से मोबाइल फोन निर्माण 28 गुना बढ़ा है।

You may also like

Nothing Phone (3a) Lite लॉन्च, डिजाइन से जीत लेता है दिल, देखें एक्सक्लूसिव तस्वीरें और फर्स्ट लुक

महागठबंधन के चुनावी घोषणापत्र में लालू को नहीं मिली जगह : सम्राट चौधरी

CWC25: लौरा वोल्वार्ड्ट के धमाकेदार शतक से साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को दिया 320 रन का विशाल लक्ष्य

खैबर पख्तूनख्वा को बोलो पाकिस्तान का हिस्सा, नहीं तो... TTP के वार से बौखलाई मुनीर सेना, अपने ही नेताओं को धमकाया

85 वर्षीय दिलिन बाई आज शासन की योजनाओं से पा रही हैं सुख, सम्मान और आत्मनिर्भरता