जाने-माने बॉलीवुड प्रड्यूसर बोनी कपूर ने 11 नवंबर को अपना 70वां जन्मदिन मनाया। इस जन्मदिन पर उनके परिवार के सभी लोग इकट्ठे हुए और शानदार सेलिब्रेशन किया। अब इस सेलिब्रेशन के अंदर की कई झलकियां सामने आ रही हैं। बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर, बेटी अंशुला भाई संजय कपूर ने पार्टी की कुछ झलकियां शेयर की हैं। इन ढेर सारी तस्वीरों और वीडियो में से एक तस्वीर इस वक्त काफी चर्चा में है, जिसमें बोनी अपने भाइयों के साथ नजर आ रहे हैं और उसमें कथित बॉयफ्रेंड संग जान्हवी कपूर भी दिख रही हैं।
बोनी कपूर के इस बर्थडे का जश्न घरवालों ने जमकर मनाया और ये तस्वीरें इसकी गवाही भी दे रही हैं। अर्जुन कपूर ने अपने पिता के लिए इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट किया और इसी के साथ उन्होंने जश्न की कुछ शानदार झलकियां भी शेयर कीं। अपने पोस्ट में उन्होंने बचपन की झलक दिखाई है, जिसमें अर्जुन अपनी बहन अंशुला कपूर और अपने पिता के साथ नजर आ रहे हैं। इसी के साथ बाद में पार्टी की झलकियां भी दिखाई हैं।
अंशुला ने पापा के लिए कही ये बातें
वहीं अंशुला कपूर ने भी पापा के बर्थडे सेलिब्रेशन की कई सारी तस्वीरें शेयर कीं। इन्हें पोस्ट करते हुए पापा के लिए कैप्शन में उन्होंने लिखा है, 'मैं जहां भी जाती हूं, कोई न कोई हमेशा आपकी दया, आपकी उदारता और आपकी गर्मजोशी का जिक्र जरूर करता है, चाहे आप कहीं भी हों। आपने दुनिया को इतना प्यार दिया है और मुझे उम्मीद है कि आज यह सब आपको वापस मिलेगा।'
जान्हवी कपूर के साथ उनके कथित बॉय़फ्रेंड
इनमें एक वीडियो भी है, जिसमें लॉन में सिंगिंग कार्यक्रम होता भी दिख रहा है। अंशुला ने जो पापा के बर्थडे पार्टी की तस्वीरें शेयर की हैं कुछ में घर के सभी लोग साथ दिख रहे हैं। एक तस्वीर में वो जान्हवी कपूर के साथ नजर आ रही हैं। वहीं जिस तस्वीर पर लोगों की निगाहें सबसे अधिक टिकी हैं उनमें बोनी के साथ परिवार के सभी लोगों के अलावा जान्हवी कपूर के साथ उनके कथित बॉय़फ्रेंड भी दिख रहे हैं। तस्वीर में जान्हवी ने उनका हाथ थाम रखा है।
दोनों भाइयों संजय और अनिल कपूर के साथ बोनी
भाई संजय कपूर ने भी पार्टी की कुछ झलकियां शेयर की हैं। इनमें से एक तस्वीर में बोनी अपने दोनों भाइयों संजय और अनिल कपूर के साथ दिख रहे हैं।
क्या पहाड़िया इस परिवार में सबसे नया सदस्य?
लोगों ने इन तस्वीरों को देखकर कहा है, 'बाकी सब सपने होते हैं...अपने तो अपने होते हैं।' वहीं कुछ लोगों ने जान्हवी की तस्वीर पर कहा है- ऐसा लग रहा है कि शिखर पहाड़िया जान्हवी की फैमिली में काफी घुलमिल गए हैं। वहीं अंशुला से किसी ने पूछा- खुशी और आपके मंगेतर कहां हैं? क्या पहाड़िया इस परिवार में सबसे नया सदस्य है? क्या कोई ऑफिशियल अनाउंसमें जल्द ही होने वाली है?

You may also like

IND vs SA 1st Test: पंत या जुरैल, कौन खेलेगा पहला टेस्ट? टीम मैनेजमेंट ने कर लिया है फैसला, आप भी जान लीजिए

पार्सल से लेकर अकाउंट तक के काम, Dak Seva 2.0 ऐप से डाकघर से संबंधित सभी काम अब होंगे ऑनलाइन, जानें डिटेल्स

जिन गलियों में साथ खेले, वहीं से गुजरी दोनों की अर्थी! दिल्ली कार ब्लास्ट ने छीन ली यूपी के 2 दोस्तों की यारी

PM Modi Meets Injured Persons In Delhi Car Blast: भूटान से दिल्ली लौटते ही एलएनजेपी अस्पताल जाकर दिल्ली कार धमाके में घायल हुए लोगों से मिले पीएम मोदी, फिर कहा- दोषियों को नहीं बख्शेंगे

टाटा मोटर्स के कमर्शियल और पैसेंजर वाहन सेगमेंट का अलग-अलग होना नए युग की शुरुआत : एन चंद्रशेखरन