Sagittarius Horoscope Today, 19 May 2025 : धनु राशि के जातकों के लिए आज कारोबार में मेहनत रंग लाएगी, धन में वृद्धि होगी। वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा सौदा बिगड़ सकता है। शिक्षण और मीडिया से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। नौकरीपेशा लोगों पर काम का दबाव रहेगा। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा, माता-पिता का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी को करियर में परेशानी हो सकती है। आज धनु राशि का करियर राशिफल : कारोबार में आज आपकी मेहनत रंग लाएगी। संचित धन में बढ़ोतरी के आसार हैं। हालांकि आज आपको वाणी पर ध्यान देना होगा वरना हाथ आया सौदा फिसल सकता है। कोचिंग, टीचिंग, मीडिया आदि से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज नौकरीपेशा जातकों पर काम का दबाव अधिक रहने वाला है। ऐसे में प्लानिंग के साथ काम करें। 19 मई का लकी राशिफल आज धनु राशि का प्रेम और पारिवारिक राशिफल : परिवार में माहौल आज ठीक रहेगा। माता पिता का सहयोग मिलने से आपका मन प्रसन्न होगा। जीवनसाथी का सुख दुख में सहयोग करेंगे। जीवनसाथी को करियर में उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है जिस वजह से आपके माथे पर भी चिंता की लकीरें दिखाई दे सकती हैं। आज धनु राशि की सेहत : धनु राशि के जातकों को पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। हल्का भोजन लें। तरल पदार्थों का पर्याप्त मात्रा में सेवन करना फायदेमंद रहेगा। आज धनु राशि के उपाय : आज शिव मंदिर में जाकर सूखा नारियल चढ़ाएं और शिवजी के सामने घी का दीया जलाएं। इससे आपके घर में सुख शांति बनी रहेगी। आज का वृश्चिक राशिफल
You may also like
जमशेदपुर में निःशुल्क ऑपरेशन से बच्चों को मिलेगा नया चेहरा
पुरुषों में नपुंसकता का कारण बन सकती है इस चीज़ की कमी, वैज्ञानिकों का चौंकाने वाला खुलासा!
Telangana में TG Ed.CET 2025 के लिए पंजीकरण कल समाप्त होंगे
शख्स ने इंटरव्यू में मांगा 19 LPA का पैकेज, तो रिक्रूटर ने बोल दिया Joker, वजह बताई तो इंटरनेट पर हो गया ट्रोल
“पेशाब” करते समय न करे ये गलतियां, हो सकता है गंभीर बीमारी