Next Story
Newszop

Haryana Group D Bharti 2025: हरियाणा में होने वाली है ग्रुप डी भर्ती, 7596 पदों पर सीएम सैनी की घोषणा

Send Push
HSSC Group D Recruitment 2025: हरियाणा में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ग्रुप डी के 7596 पदों पर भर्ती की घोषणा कर दी है। यह भर्ती हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) के माध्यम से पूरी की जाएगी। जिसका नोटिफिकेशन भी जल्द ही जारी किया जाएगा। ऐसे में जो अभ्यर्थी इस साल गवर्नमेंट जॉब लेना चाहते हैं, वो अभी से इस भर्ती के लिए अपनी तैयारी शुरू कर सकते हैं। Haryana Group D Vacancy 2025: जल्द शुरू होगी भर्तीचतुर्थ श्रेणी की इस बड़ी भर्ती की जानकारी सीएमओ हरियाणा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल 'एक्स' पर साझा की है। जिसमें लिखा है कि "मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने HSSC के माध्यम से ग्रुप-डी के 7,596 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। ग्रुप-डी की इस भर्ती में वंचित अनुसूचित जातियों (DSC) के लिए 605 पद और अन्य अनुसूचित जातियों (OSC) के लिए 604 पद आरक्षित किए गए हैं।" सीईटी से होगा चयनबता दें कि हरियाणा की इस भर्ती में डीएससी और ओएससी वर्ग के अभ्यर्थियों को आरक्षण दिया जाएगा। ग्रुप डी के 7596 पदों से 1209 पद आरक्षित दिए गए हैं। इसमें डीएससी के लिए 605 और ओएससी के लिए 604 पद रिजर्व रखे गए हैं। इस भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया की बात करें तो हरियाणा ग्रुप डी की यह भर्ती हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (HSSC) के द्वारा सीईटी परीक्षा में आए स्कोर के आधार पर की जाएगी।आवेदन प्राप्त होने के बाद मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। जिसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकल टेस्ट आदि चरण पूरे होंगे। वहीं हरियाणा सीईटी के फॉर्म भी जल्द ही आने वाले हैं। हरियाणा सीईटी नोटिफिकेशन तो पहले ही जारी हो चुका है, वहीं रजिस्ट्रेशन मई के आखिरी में शुरू होने की उम्मीद है। पहले लग रहा था कि भारत पाक तनाव के बीच इसमें देरी हो सकती है लेकिन अब स्थिति सामान्य होने पर इसके रजिस्ट्रेशन जल्द ही शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। तब तक आप आयोग द्वारा बताए गए हरियाणा सीईटी 14 डॉक्यूमेंटस तैयार कर सकते हैं। हरियाणा ग्रुप डी और सीईटी से जुड़े ताजा अपडेट आप हरियाणा स्टाफ सेलेकशन कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट और नवभारतटाइम्स.कॉम के एजुकेशन पेज से प्राप्त कर सकते हैं।
Loving Newspoint? Download the app now