Next Story
Newszop

उबला, भुना या अंकुरित? जानिए चना खाने का सबसे फायदेमंद तरीका

Send Push

चना भारतीय रसोई का एक प्रमुख हिस्सा है और इसे सुपरफूड भी कहा जाता है। प्रोटीन, फाइबर, आयरन और कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर चना न केवल शरीर को ऊर्जा देता है, बल्कि पाचन तंत्र को भी दुरुस्त रखता है। हालांकि अक्सर लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि चना किस रूप में खाना सबसे अधिक फायदेमंद होता है—उबला हुआ, भुना हुआ या अंकुरित?

स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो चने के तीनों रूप शरीर को लाभ पहुंचाते हैं, लेकिन इनमें से एक तरीका ऐसा भी है, जो पोषक तत्वों की दृष्टि से सबसे अधिक प्रभावी माना जाता है। आइए जानते हैं कौन सा चना आपके लिए सबसे उपयुक्त है।

1. उबला हुआ चना: जल्दी पचने वाला विकल्प

उबला हुआ चना सबसे आसानी से पचने वाला विकल्प है। इसे पानी में उबालने से इसकी कठोरता कम हो जाती है और यह शरीर में जल्दी अवशोषित होता है।

फायदे:

पेट में भारीपन नहीं होता

बच्चों और बुजुर्गों के लिए उपयुक्त

वजन कम करने में मददगार

गैस की समस्या में राहत देता है

हालांकि, ज्यादा उबालने से कुछ जरूरी पोषक तत्व पानी में घुल सकते हैं, जिससे इसकी पौष्टिकता थोड़ी कम हो जाती है।

2. भुना हुआ चना: एनर्जी और स्वाद दोनों में श्रेष्ठ

भुना हुआ चना बाजार में सबसे आसानी से उपलब्ध है और लंबे समय तक स्टोर भी किया जा सकता है। इसे आमतौर पर नमक के साथ भूनकर खाया जाता है।

फायदे:

हाई प्रोटीन और फाइबर से भरपूर

डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद

वजन नियंत्रण में सहायक

कामकाजी लोगों के लिए बढ़िया स्नैक विकल्प

हालांकि, अधिक मात्रा में नमक या तेल के साथ भुना हुआ चना खाने से यह लाभ नुकसान में बदल सकते हैं।

3. अंकुरित चना: पोषण का पावरहाउस

अंकुरित चना को स्वास्थ्य विशेषज्ञ सबसे ज्यादा फायदेमंद मानते हैं। जब चना अंकुरित होता है, तो उसमें विटामिन C, B और एंजाइम्स की मात्रा बढ़ जाती है। यह शरीर को डिटॉक्स करने में भी सहायक है।

फायदे:

रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है

पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है

त्वचा और बालों के लिए लाभकारी

डायजेशन और एनर्जी लेवल में सुधार

अंकुरित चना सुबह खाली पेट खाने से ज्यादा लाभ देता है। हालांकि, इसे अच्छे से धोकर और हल्का भाप देकर खाना अधिक सुरक्षित होता है।

यह भी पढ़ें:

अब बोलेगा भी Grok AI: एलन मस्क का बड़ा अपडेट तैयार

Loving Newspoint? Download the app now