लाइव हिंदी खबर :- 22 सितंबर 2025 को भारत-फ्रांस सिविल न्यूक्लियर एनर्जी पर विशेष कार्यबल की दूसरी बैठक आयोजित की गई| इस बैठक की सह-अध्यक्षता भारत की विदेश सचिव विक्रम मिश्री और फ्रांस की यूरोप व विदेश मामलों की मंत्रालय की महासचिव एनी-मैरी डेस्कोटस ने की| बैठक में दोनों देशों के बीच नाभिकीय ऊर्जा सहयोग को और मजबूत करने और साझा परियोजनाओं पर चर्चा की| दोनों देशों के बीच बैठक का उद्देश्य सिविल न्यूक्लियर क्षेत्र में तकनीकी साझेदारी, सुरक्षा मानकों और ऊर्जा उत्पादन एवं रणनीतियों को आगे बढ़ाना बताया गया।
MEA के अनुसार दोनों पक्षों ने भविष्य में आपसी प्रशिक्षण कार्यक्रम, तकनीकी सहयोग और सुरक्षा उपायों को और गहन बनाने पर सहमति व्यक्त की है। इसके अलावा बैठक में नवीनीकृत ऊर्जा स्रोतों के साथ संयोजन और पर्यावरण मानको के पालन को भी महत्व दिया गया। इससे बैठक में भारत और फ्रांस के बीच सिविल न्यूक्लियर सहयोग को अगले स्तर पर ले जाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। दोनों देशों ने आगे की योजनाओं और सहयोग के ढांचे को मजबूती देने का संकल्प लिया।
You may also like
केजरीवाल ने मोदी के स्वदेशी प्लान पर कसा तंज: पहले खुद विदेशी लग्जरी छोड़ो, वरना सब फालतू!
मदरसा शिक्षक पर गंभीर आरोप! वीडियो कॉल के जरिए कपड़े उतरवाकर करता था वसूली, ऐसे पहुंचा सलाखों के पीछे
किडनी खराब होने से पहले शरीर` देते हैं यह लक्षण, जाने इसे हेल्थी रखने का राज
323 km की रेंज साथ नई इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, टॉप स्पीड है 145 किमी/घंटा, जानें कीमत
अनुष्का शर्मा ने नवरात्रि पर साझा की खूबसूरत तस्वीरें, फैंस ने किया प्यार बरसाने का काम!