लाइव हिंदी खबर :- कर्नाटक के राज्यपाल ठावर चंद गहलोत ने शनिवार को कृषि मेला 2025 में आयोजित सीड मेला और फल-फूल प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने किसानों द्वारा आगंतुकों का स्वागत करते हुए कहा कि इस मेला का उद्देश्य किसानों को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें प्रेरित करना है, ताकि अन्य किसान भी इसका लाभ उठा सके।
राज्यपाल गहलोत ने कहा कि कृषि मेला केवल एक प्रदर्शनी बल्कि यह किसानों को नई तकनीक, उन्नत बीज और खेती के आधुनिक तरीकों से जोड़ने का एक सशक्त मंच है। इस आयोजन से किसानों की आय में वृद्धि होगी। और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान देंगे। इस मेले में बीज, फल-फूल, कृषि उपकरणों की नवीनतम किस्मे प्रदर्शित की गई।
कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को बेहतर उत्पादन और फसल प्रबंधन के तरीके बताएं। इसके अलावा ऑर्गेनिक खेती, जल संरक्षण और फसल विविधीकरण पर भी विशेष सत्र आयोजित किए गए। इस मेले से न सिर्फ किसानों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। बल्कि क्षेत्र के कृषि व्यवस्था को भी नई रफ्तार मिलेगी।
You may also like
छिंदवाड़ा कांड पर कांग्रेसी तमिलनाडु में धरना दें: सीएम मोहन यादव
बैंक अकाउंट में नहीं है 1 भी रुपया, तो भी कर सकते हैं UPI पेमेंट
दहला देने वाला हादसा, दुर्घटना के बाद पति के सामने सड़क पर धड़कता रहा पत्नी का दिल
ज्ञान और अभ्यास का अंतर ही प्रत्येक सामाजिक समस्या का मूल : लक्ष्मण आचार्य
यमुना एक्सप्रेस-वे से हत्थे चढ़े दो अंतरराज्यीय तस्कर, पांच करोड़ की हेरोइन बरामद