इस समय का महत्वपूर्ण मैच मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने शुरुआत काफी अच्छी की थी।
मेजबान की ओर से सलामी बल्लेबाज रयान रिकेल्टन ने दुष्मंथा चमीरा के खिलाफ़ लगातार दो गेंद पर दो छक्के जड़े। यह देखने को मिला मुंबई इंडियंस की पारी के दूसरे ओवर में। दुष्मंथा चमीरा के इस ओवर की तीसरी गेंद पर मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज ने शानदार छक्का जड़ा। यह इस मैच का पहला छक्का था। यही नहीं अगली ही गेंद पर रिकेल्टन ने दूसरा छक्का जड़ा।
रिकेल्टन ने इस मैच में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 18 गेंद पर दो छक्कों की मदद से 25 रन बनाए। इस मुकाबले में अनुभवी सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और पांच रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। विल जैक्स ने भी सिर्फ 21 रन की पारी खेली, जबकि तिलक वर्मा 27 रन ही बना पाए।
Ryan Rickelton kicks things off in style with power and precision 🔥
— Star Sports (@StarSportsIndia) May 21, 2025
Watch the LIVE Action 👉 https://t.co/dR8SYJbEnM#IPLOnJioStar 👉 #MIvDC | LIVE NOW on Star Sports Network & JioHotstar pic.twitter.com/qrSBmnI32Y
दोनों ही टीमों के लिए इस मैच को जीतना बेहद जरूरी है
मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स दोनों ही टीमों के लिए इस मैच को जीतना बेहद जरूरी है। मुंबई इंडियंस की बात की जाए तो उन्होंने अभी तक इस सीजन में 12 मैचों में 7 में जीत दर्ज की है और 14 अंक के साथ वह प्वाइंट्स टेबल में चौथे पायदान पर है। दिल्ली कैपिटल्स ने 12 मैचों में 6 में जीत दर्ज की है और 13 अंक के साथ वह अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है।
मुकाबले में मुंबई इंडियंस इस समय काफी मुश्किल स्थिति में है और अगर टीम को यह मैच जीतना है तो उन्हें घातक गेंदबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों पर दबाव डालना होगा। दिल्ली टीम के गेंदबाजों ने तो अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभाई है और अब यह देखना बेहद जरूरी होगा कि टीम के बल्लेबाज कैसा प्रदर्शन करते हैं। अभी तक आईपीएल 2025 में तीन टीमों ने प्लेऑफ में क्वालीफाई कर लिया है। इन तीनों का नाम है गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स।
You may also like
Aishwarya Rai's Stunning Appearance at Cannes 2025
इस IPO में पैसे लगाने की मची होड़, GMP ने लगा रखी है आग, बंपर रिस्पॉन्स के साथ यह इश्यू आज हो रहा बंद
Rajasthan Weather Alert: तपती धरती झुलसाती हवाएं! प्रदेश में तापमान 47 डिग्री के पार, जानिए कितने दिन बरसेगा गर्मी का कहर ?
गाय की सेवा से पाएं सुख और समृद्धि: जानें उपाय
परीक्षा में चेकिंग के नाम पर हुई शर्मनाक हरकत, नाबालिग छात्र ने लगाया कॉलेज फैकल्टी पर यौन उत्पीड़न का आरोप