जोधपुर शहर में खरीदारी करने आई एक महिला के कपड़ों में अचानक आग लग गई। महिला के साथ तीन अन्य महिलाएं भी थीं। चारों एक दुकान के बाहर खड़ी होकर बातें कर रही थीं। बातचीत करते-करते एक महिला के दुपट्टे में आग लग गई। इसका वीडियो भी सामने आया है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
घटना शुक्रवार दोपहर कंडोई बाजार में हुई। चार महिलाएं खरीदारी करने आई थीं। उनके हाथों में बैग भी थे। महिलाएं एक दुकान के बाहर बातचीत करते हुए आगे बढ़ी थीं। इस दौरान आगे चल रही महिला के दुपट्टे में आग लग गई। उसने चीखते हुए अपना दुपट्टा फेंका। पीछे चल रही महिलाओं ने उसका दुपट्टा हटाया और अपने बाकी कपड़ों से आग बुझाई।
आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है
महिला के दुपट्टे में लगी इस रहस्यमयी आग का वीडियो सामने आया है। कई लोगों ने अफवाह फैला दी कि अत्यधिक गर्मी के कारण आग लगी है। त्रिपोलिया मोती चौक बाजार कपड़ा व्यापारी संघ के अध्यक्ष दीपक सोनी ने भी कहा है कि गर्मी के कारण आग लगी है। हालांकि, आग किस कारण से लगी, यह बात सामने नहीं आई है।
You may also like
डेडलाइन सोमवार : शिक्षामंत्री से नहीं हुई मुलाकात तो आंदोलन तेज करेंगे बर्खास्त शिक्षक
डब्ल्यूबीएसएससी की नई भर्ती प्रक्रिया शुरू होने में केवल एक सप्ताह बाकी, सुप्रीम कोर्ट की समयसीमा का दबाव
कार ने मोटरसाइकिल सवार पति-पत्नी काे मारी टक्कर, चालक गंभीर
स्टील और एल्युमीनियम उत्पादों पर टैरिफ के खिलाफ भारत की 'जवाबी कार्रवाई' से अमेरिका नाराज, विश्व व्यापार संगठन में दर्ज कराई शिकायत
Israel-Hamas: गाजा में भूखमरी से मर रहे लोग, राहत सामग्री वाले ट्रको को लूटा, हवाई हमलों में 71 लोगों की मौत