अलवर में एक कुत्ता कमरे में सो रहे 9 महीने के बच्चे को उठाकर ले गया। पास में सो रही 3 साल की बहन ने जब यह देखा तो वह उसे बचाने के लिए दौड़ी। इस दौरान कुत्ते ने बहन की आंख नोच ली। कुत्ते ने दोनों को नोच डाला। बहन को कुल 6 टांके आए हैं। जबकि, 9 महीने के बच्चे को 4 टांके आए हैं। घटना कोटकासिम के जोड़िया गांव की है।
दरअसल, उत्तर प्रदेश के ललितपुर निवासी सुनील कुमार अपनी पत्नी के साथ जोड़िया गांव में निर्माणाधीन मकान में मजदूरी करते हैं। वे एक ही मकान में रहते हैं। सुनील कुमार ने बताया- रविवार शाम 4.30 बजे उनका बेटा माेहान (9 महीने) कमरे में सो रहा था। बेटी चंचल (3 साल) भी उसके बगल में थी। तभी कुत्ता कमरे में आया और 9 महीने के बेटे को घसीटकर बाहर ले जाने लगा।
बच्चे को छोड़कर बहन पर हमला कर दिया
बेटी चंचल ने जब यह देखा तो वह चिल्लाते हुए कुत्ते की ओर दौड़ी। कुत्ते ने 9 महीने के बेटे को छोड़कर बेटी पर हमला कर दिया। उसके चेहरे और आंखों को नोच डाला। आसपास काम कर रहे लोगों ने दोनों बच्चों को कुत्ते से बचाया। बच्ची की आंख में गंभीर चोट है। अभी यह नहीं कहा जा सकता कि उसे दिखाई देगा या नहीं।
दोनों को 10 टांके आए
इस दौरान कुत्ते ने दोनों भाई-बहन को नोच डाला। दोनों के मुंह और सिर पर करीब 10 टांके आए। लहूलुहान हालत में उन्हें कोटकासिम अस्पताल लाया गया। इसके बाद रात में उन्हें जिला अस्पताल लाया गया।
You may also like
भूल चूक माफ: 12वें दिन की कमाई और दर्शकों की प्रतिक्रिया
आईआईटी बीएचयू के शोधकर्ताओं ने पोर्टेबल कर्ब-ड्राउनिंग मॉनिटरिंग सिस्टम किया विकसित
आईपीएल खिताब जीतने पर कोहली ने कहा-ये जीत आत्मा को सुकून दे रही है
आईपीएल 2025 में दिल्ली को बड़ी उपलब्धि, अरुण जेटली स्टेडियम को मिला 'बेस्ट पिच एंड ग्राउंड' अवॉर्ड
वनों के संरक्षण के लिए जन भागीदारी जरूरी, हिमाचल के सीएम सुखू