Next Story
Newszop

मुख्यमंत्री शुक्रवार को प्रदेशव्यापी महिला बाइक रैली 'अहिल्या वाहिनी' में होंगे शामिल

Send Push
image

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार, 30 मई को प्रदेशव्यापी महिला बाइक रैली “अहिल्या वाहिनी’’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम राजधानी भोपाल में शौर्य स्मारक से सुबह 9 बजे शुरू होगा। यह जानकारी बुधवार को जनसम्पर्क अधिकारी दुर्गेश रायकवार ने दी।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव वाहन रैली तथा माँ तुझे प्रणाम योजना के तहत महिला प्रतिभागियों की बस को हरी झण्डी दिखा कर रवाना करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री का संवाद भी होगा। वाहन रैली शौर्य स्मारक से शुरू होकर न्यू मार्केट से रोशनपुरा, डिपो चौराहा, अटल पथ से वापस होते हुए शौर्य स्मारक पर समाप्त होगी।

Loving Newspoint? Download the app now