पलामू। पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र के कोसिआरा गांव में दो दिन से लापता 10 वर्षीय बच्ची ऋतु कुमारी का शव एक कुएं से बरामद किया गया है। बच्ची राम विनय चौरसिया की पुत्री थी। परिजनों के अनुसार, ऋतु कुमारी शुक्रवार शाम से अपने घर से लापता थी। वह अपनी बहन के लिए खेत पर खाना लेकर गई थी, जिसके बाद वह घर नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी तलाश की थी और चैनपुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। खोजबीन के क्रम में बच्ची का शव कुएं में देखा गया। इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक आलोक चौरसिया तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस प्रशासन को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला गया। प्रथम दृष्टया, पुलिस इसे आपराधिक तत्वों द्वारा हत्या कर शव को कुएं में फेंकने का मामला मान रही है। विधायक आलोक चौरसिया ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष और त्वरित जांच की मांग की है। उन्होंने दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाने की बात कही। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस जघन्य अपराध से पूरे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
You may also like

'पंचर बनाने वाले बिहार आकर विकास को पंचर करना चाहते हैं' अररिया में CM योगी का अखिलेश-RJD पर तीखा हमला

नवग्रह मंदिर: नौ ग्रह को संतुलित करता है ये मंदिर, दूर-दूर से नवजात बच्चों की कुंडली बनवाने आते हैं श्रद्धालु

निजी रंजिश के चलते 6 साल के बच्चे को किडनैप कर किया था जानलेवा हमला, अब आरोपी शकूरबस्ती से गिरफ्तार

महिला 4ˈ साल तक पति की लाश के साथ सोती रही बच्चों को कहा मुंह बंद रखना वरना अंजाम बुरा होगा﹒

ये काम तेजस्वी यादव कर सकते हैं पर हम नहीं, औरंगाबाद में राजनाथ सिंह ने ऐसा क्यों कहा?





